अलीगढ़ के नौरंगाबाद छाबनी का युवक 40 दिन बाद आया वापस, पुलिस ने ऐसे किया तलाश

अलीगढ़ के थाना गांधी पार्क पुलिस ने पिछले 40 दिन से लापता व्यक्ति राजीव को सकुशल बरामद किया गया। सीओ बन्ना देवी धनंजय सिंह ने बताया कि 24 फरवरी को प्रीति पत्नी राजीव निवासी नौरंगाबाद छाबनी गली नं 5 थाना गाधीपार्क ने पति राजीव कुमार के रात के करीब 10:30 अचानक गायब हो जाने की सूचना देते हुए गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस टीम गुमशुदा की तलाश में जुटी हुई थी, बृहस्पतिवार को उसे सकुशल तलाश लिया गया । परिजन राजीव के वापस घर आने पर खुश हैं। 21 अप्रैल को राजीव की चचेरी बहन की शादी भी है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 16, 2026, 15:36 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


अलीगढ़ के नौरंगाबाद छाबनी का युवक 40 दिन बाद आया वापस, पुलिस ने ऐसे किया तलाश #SubahSamachar