अलीगढ़ एयरपोर्ट पर प्रशिक्षण विमान दुर्घटनाग्रस्त होने से बचा, दीपक शर्मा की रिपोर्ट
अलीगढ़ के धनीपुर स्थित अलीगढ़ एयरपोर्ट पर 19 अप्रैल की सुबह 9.30 बजे पायनियर फ्लाइंग एकेडमी का था प्रशिक्षण विमान सेसना 152 हादसे का शिकार होने से बच गया। लैंडिंग के वक्त यह विमान रनवे की सेंटर लाइन से भटक गया। समय रहते विमान चला रहीं महिला पायलट ने विमान पर नियंत्रण करते हुए उसे रोक लिया। महिला पायलट पूरी तरह सुरक्षित हैं। एयरपोर्ट के निदेशक सत्यब्रत सारस्वत ने पूरी घटना की जांच की है। मामले की रिपोर्ट उच्च स्तर पर प्रेषित की जाएगी।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 19, 2026, 07:00 IST
अलीगढ़ एयरपोर्ट पर प्रशिक्षण विमान दुर्घटनाग्रस्त होने से बचा, दीपक शर्मा की रिपोर्ट #SubahSamachar
