VIDEO: अक्षय तृतीया पर आप भी कर लें बांके बिहारी के चरण दर्शन, वर्ष में सिर्फ एक बार मिलते है मौका

वृंदावन में अक्षय तृतीया पर्व सोमवार को ठाकुर बांकेबिहारी महाराज ने भक्तों को चरण दर्शन दिए। वर्ष में एक बार होने वाले चरण दर्शन के लिए श्रद्धालु सुबह से ही उमड़ पड़े। सेवायत गोस्वामियों ने आराध्य को पीले रंग की पोशाक धरण कराई और मलयागिरि चंदन के लड्डू उनके चरणों में सेवित कर उन्हें शीतलता दी। वहीं सत्तू और श्रऋु फल का भोग आराध्य को सेवित किया।अक्षय तृतीया का पर्व वैसे तो देशभर में श्रद्धा भाव के साथ मनाया जा रहा है। भक्तजन सुबह यमुना स्नान कर नगर की पंचकासीय परिक्रमा करने के साथ ही आराध्य की चंदन सेवा एवं दर्शन करने के साथ ही दान पुण्य कर रहे हैं।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 20, 2026, 13:23 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


VIDEO: अक्षय तृतीया पर आप भी कर लें बांके बिहारी के चरण दर्शन, वर्ष में सिर्फ एक बार मिलते है मौका #SubahSamachar