VIDEO: अक्षय योग में अक्षय फल के लिए श्रद्धालुओं ने किया स्नान-दान
अक्षय तृतीया की तिथि रविवार की दोपहर में ही लग गई लेकिन उदया तिथि का मान होने से अक्षय तृतीया सोमवार यानी आज मनाई जा रही है। हालांकि, कुछ लोगों ने तिथि की शुरुआत होने पर ही बटुकों का उपनयन संस्कार, पूजन अर्चन और खरीदारी की। इस बार इस तिथि पर 10 साल बाद नौ योग और पांच शुभ मुहूर्त में अक्षय फल बरस रहा है। श्रद्धालु सोमवार की सुबह से काशी के गंगा घाटों पर उमड़ने लगे। इस दौरान लोगों ने गंगा स्नान और दान-पुण्य किया। ऐसे में आज शुभ कार्य की शुरुआत, मांगलिक कार्य और शादियों की धूम मची है। अक्षय फल के लिए भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा की जा रही है। घरेलू सामग्री से लेकर आभूषणों की खरीदारी लोग कर रहे हैं।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 20, 2026, 12:21 IST
VIDEO: अक्षय योग में अक्षय फल के लिए श्रद्धालुओं ने किया स्नान-दान #SubahSamachar
