अखिलेश ने दी 400 सीटों पर पार्टी की मजबूती की जिम्मेदारी: सिद्दीकि

पीडीए पंचायत में वरिष्ठ सपा नेता पूर्व कैबिनेट मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकि ने कहा कि उनको राष्ट्रीय अध्यक्ष ने प्रदेश की सभी 400 सीट पर पार्टी की मजबूती की जिम्मेदारी सौंपी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान करते हुए कहा कि अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने के लिए विधान सभा चुनाव की तैयारी में जुट जाएं। गुरु गोविंद सिंह नगर में सपा की तरफ से आयाेजित पीडीए पंचायत में पूर्व कैबिनेट मंत्री ने कहा कि प्रदेश की जनता अखिलेश यादव की सरकार को याद कर रही है। इसलिए पार्टी के सभी कार्यकर्ता और पदाधिकारी पार्टी की प्रदेश में सरकार बनाने के लिए अभी से चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं। उन्होंने प्रधानमंत्री मोेदी पर निशाना साधा। कहा कि देश को विश्व गुरु बनाने की बात करते हैं, लेकिन देश के किसानों की उनको चिंता नहीं है। उन्होंने ही किसान विरोधी होने का सबूत देते हुए तीन काले कानून थोपने का काम किया था। जिसे खत्म कराने के लिए देश भर के किसान 13 महीने तक सीमा पर डटे रहे थे। किसान विरोधी प्रदेश व केंद्र सरकार को सबक सिखाने के लिए जनता चुनाव का इंतजार कर रही है। इस मौके पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष पति भूपेंद्र सिंह, पूर्व ब्लॉक प्रमुख अशोक चौधरी, अमन चौधरी, पूर्व विधायक हाजी शब्बन, मस्तराम यादव, चंद्रपाल सैनी, सचिन चौधरी, महाराज सिंह आदि मौजूद रहे।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 16, 2026, 18:48 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


अखिलेश ने दी 400 सीटों पर पार्टी की मजबूती की जिम्मेदारी: सिद्दीकि #SubahSamachar