अकराबाद पुलिस ने दो पक्षों के बीच कहासुनी में तीन अभियुक्त पर कार्रवाई
सीओ छर्रा संजीव तोमर ने बताया कि थाना अकराबाद पुलिस ने तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। 26 फरवरी को ग्राम दुम्हैरा से सूचना मिली कि कुछ लोग पशु चोरी करने आए और उनका विरोध करने पर चोरों ने एक व्यक्ति को घायल कर दिया। पुलिस ने मौके पर जाकर जांच की तो प्रकरण दो पक्षों के बीच खेत बटाई पर देने को लेकर कहासुनी का था । पशु चोरी की बात गलत पाई गई । शांतिभंग में तीन अभियुक्तों को अकराबाद से गिरफ्तार किया।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 28, 2026, 14:30 IST
अकराबाद पुलिस ने दो पक्षों के बीच कहासुनी में तीन अभियुक्त पर कार्रवाई #SubahSamachar
