Chandigarh: ऐश्वर्या हरिश ने दी भरत नृत्य की प्रस्तुति
सेक्टर-38 स्थित रानी लक्ष्मी बाई भवन में आयोजित कार्यक्रम 75 मिनट की एकहर्य नाट्य रमायण की दुर्लभ और भावपूर्ण कथाओं को प्रस्तुत किया गया। अभिरामम रामा की कथा को प्रस्तुत करता है, जिसमें ऐश्वर्या की अभिव्यक्तिपूर्ण अभिनय और गतिशील नृत्य की झलक मिलती है। यह प्रस्तुति शास्त्रीय कला का गहरा अनुभव कराती है, जो आज के दर्शकों के साथ भी जुड़ती है। ऐश्वर्या हरिश के साथ उनके नट्टुवंगम में उनकी मां और गुरु डॉ. जयश्री राजगोपालन हैं। वोकल पर उनके पति श्री हरिश वेंकटेश्वरन, मृदंगम पर श्रीराम सुब्बारामन और वायलिन पर अरविंद नारायण हैं। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि शोभा कौसर रजिस्ट्रार प्राचीन कला केन्द, सीएसएनए पुरस्कार विजेता श्रीमती सुमित्रा मिश्रा, भीम मल्होत्रा, पंजाब, सतर्कता विभाग गुरप्रीत सप्रा, हरविंदर शर्मा, त्रिवेणी संगीत सभा की प्रिमिला पुरी सहित सभा के समस्त सदस्य कार्यक्रम मे उपस्थित रहे।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 01, 2026, 11:02 IST
Chandigarh: ऐश्वर्या हरिश ने दी भरत नृत्य की प्रस्तुति #SubahSamachar
