करनाल: कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा बोले, जल और डीजल पर हमेशा झगड़ा रहा है, डीजल मशीन और जल आदमी पीता है

कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने पंजाब के सीएम भगवंत मान के कथित वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वे हरियाणा के रिश्तेदार हैं। ऐसे में इस विषय पर शांति बनाए रखें और वे हमारे पड़ोसी है, दोनों राज्यों के बीच सौहार्द बना रहना जरूरी है। वे शुक्रवार को जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक में पहुंचे थे। पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने पश्चिम एशिया के संघर्ष और पंजाब से पानी के विवाद पर चुटकी लेते हुए कहा कि जल और डीजल पर हमेशा झगड़ा रहा है। क्योंकि डीजल मशीन पीती है और जल आदमी। ऐसे में समय आने पर दोनों की स्थिति ठीक हो जाती है। राम मंदिर में हुई चोरी के मामले में मंत्री ने कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। जो भी दोषी हैं, उन पर कार्रवाई होगी। महम विधायक को मिली धमकी पर बोले, हरियाणा में कानून व्यवस्था मजबूत है, सरकार इस मैसेज पर भी सख्त है। बैठक में कुल 12 मामलों पर चर्चा हुई, जिनमें से सात का मौके पर ही समाधान किया गया। शेष को अगली बैठक के लिए लंबित रखा गया। ब्यूरो अमेरिका ट्रेड डील से संबंध होंगे मजबूत अमेरिका ट्रेड डील पर कृषि मंत्री ने कहा कि जब दोनों देशों के पीएम या प्रतिनिधि कुछ समझौते करते हैं तो उसका फायदा ही होगा। उन्होंने कहा कि जब किसी उत्पाद को हम एक व्यक्ति से लेते हैं तो उससे हमारा संबंध रहता है, उतना ही उत्पाद हम पांच लोगों से ले तो संबंध नए भी बनते हैं। उन्होंने कहा कि अभी हमने योग दिवस मनाया है। योग का अर्थ सभी को जोड़ना ही है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 26, 2026, 20:10 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा बोले, जल और डीजल पर हमेशा झगड़ा रहा है, डीजल मशीन और जल आदमी पीता है : करनाल #SubahSamachar