होली सकुशल संपन्न होने पर पुलिस लाइन चुर्क में खेले गए रंग-गुलाल, VIDEO
होली के दूसरे दिन बृहस्पतिवार को चुर्क स्थित पुलिस लाइंस में पुलिस कर्मियों ने होली खेली। इस दौरान होली मिलन समारोह का आयोजनन किया गया। समारोह के दौरान सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं एवं बधाई दीं तथा आपसी भाईचारे, सौहार्द एवं सहयोग की भावना के साथ उत्सव मनाया। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने रंगों का त्योहार सकुशल संपन्न होने पर होली की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कर्तव्यनिष्ठा एवं जनसेवा के प्रति समर्पित रहकर कार्य करने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अनिल कुमार, क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा, प्रतिसार निरीक्षक मो.नदीम, थाना प्रभारी रॉबर्ट्सगंज रामस्वरूप वर्मा समेत अन्य पुलिस कर्मी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 05, 2026, 16:07 IST
होली सकुशल संपन्न होने पर पुलिस लाइन चुर्क में खेले गए रंग-गुलाल, VIDEO #SubahSamachar
