भिवानी में दिनोद गेट पर धंसी सीवरलाइन का समाधान करने के बाद बीच में छोड़ा काम, लोग परेशान

जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग ने ढाई साल बाद डिस्पोजल की मुख्य सीवरलाइन के मेनहोल धंसने की समस्या का समाधान कर दिया है। लेकिन धंसी हुई जगह पर नया सीवर मेनहोल निर्माण कार्य करके पूरा कर के उस सड़क पर गढ्ढों को भरा नही गया हैं। करीब एक महिने से सड़क उखड़ी हुई हैं, जिससे आने जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा हैं। दिनोद गेट पेट्रोल पंप के सामने करीब ढाई साल से सीवर मेनहोल धंसा हुआ था। जिसकी वजह से सड़क भी करीब ढाई से तीन फीट तक धंस गई थी। जिससे वाहनों के पलटने का भी डर बना हुआ है। जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग ने मुख्य लाइन के लीकेज हो रहे सीवर मेनहोल को तोड़कर उसकी जगह नया सीवर मेनहोल बना दिया। आधे अधूरे काम से लोग परेशान हो रहे है। दिनोद गेट से देवसर चुंगी जाने का रास्ते पर जाम की स्थिति बनी रहती हैं।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 09, 2026, 17:32 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


भिवानी में दिनोद गेट पर धंसी सीवरलाइन का समाधान करने के बाद बीच में छोड़ा काम, लोग परेशान #SubahSamachar