नोएडा: जेईई मेंस के रिजल्ट के बाद एडवांस की तैयारी में जुटे छात्र
नोएडा। जेईई मेन्स में छात्रों ने बेहतर प्रदर्शन किया है। इसको लेकर कई कोचिंग सेंटर में कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। फिजिक्स वाला की ओर से सेक्टर- 62 में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शामिल हुए छात्र साहिल प्रधान ने जेईई मैन्स में ऑल इंडिया में 94 रैंक हासिल की है। पारिवारिक कठिनाइयों के बीच उनकी मां ने ट्यूशन पढ़ाकर पढ़ाई जारी रखवाई। बाद में उन्होंने ऑनलाइन माध्यम से तैयारी की और बेहतरीन परिणाम हासिल किए। साहिल ने बताया कि अब वो एडवांस की तैयारी में जुट गए हैं। वह आईआईटी बॉम्बे में एडमिशन लेना चाहते हैं, इसके लिए जी तोड़ मेहतन कर रहे हैं। वहीं नमन वर्मा की ऑल इंडिया रैंक 243 और ओबीसी रैक 37 आई है। रोहित शर्मा की ऑल इंडिया 802 और वैभव मिश्रा की 989 रैंक आई है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 21, 2026, 20:45 IST
नोएडा: जेईई मेंस के रिजल्ट के बाद एडवांस की तैयारी में जुटे छात्र #SubahSamachar
