नानरौल: चार दिन बाद पांच डिग्री सेल्सियस के ऊपर पहुंचा तापमान

नारनौल में चार दिन बाद पांच डिग्री सेल्सियस के ऊपर न्यूनतम तापमान पहुंच गया है। रविवार को 4.6 तो सोमवार को 5.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है। जिससे आमजन को थोड़ी राहत जरूर मिली है। मौसम विभाग आज से तापमान में गिरावट होने की संभावना जता रहा है। मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि वर्तमान परिदृश्य में एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से हरियाणा एनसीआर दिल्ली में कहीं कहीं छिट-पुट बादलवाही देखने को मिल रही है। उन्होंने कहा कि अभी कोई भी सक्रिय मौसम प्रणाली का असर न होने से आने वाले दिनों यानी पहले पखवाड़े में बारिश की कोई भी संभावना नहीं है। बता दें कि एक दिसंबर को 5.2, दो को 5.6, तीन को 5.3, चार को 4.2, पांच को 3.5, छह को 3.8 और सात को 4.6 दिसंबर को न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया था।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Dec 08, 2025, 11:08 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


नानरौल: चार दिन बाद पांच डिग्री सेल्सियस के ऊपर पहुंचा तापमान #SubahSamachar