सड़क से खदेड़ने पर डीआरएम कार्यालय पहुंचे ऑटो चालकों ने की स्टैंड बनाने की मांग
रेलवे स्टेशन के बाहर सड़क पर शुक्रवार को चालकों ने ऑटो व ई-रिक्शा को खड़ा प्रदर्शन किया। जाम लगाने की सूचना पर पहुंची जीआरपी ने चालकों को खदेड़ दिया। नाराज चालक डीआरएम कार्यालय पहुंच गए और स्टेशन के बाहर ऑटो स्टैंड की मांग करने लगे। अफसरों ने उन्हें समझा बुझा कर शांत कराया। रेलवे स्टेशन के बाहर जीआरपी थाने से सटकर बने रेलवे ओवरब्रिज के पास बड़ी संख्या में ऑटो-टैक्सी सड़क के दोनों छोर पर खड़ी होती है। ओवर ब्रिज से उतरने वाली सवारियों को बैठाने को लेकर वह अक्सर सड़क पर जाम लगा देते हैं। इससे राहगीरों और यात्रियों को परेशानी होती है। शुक्रवार को चालकों ने सड़क पर टैक्सी खड़ी कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। सड़क पर जाम की स्थिति देख जीआरपी ने ऑटो चालकों को सड़क से खदेड़ दिया। नाराज सभी ऑटो-टैक्सी चालक एकजुट होकर जीआरपी थाने पहुंचे। जहां प्रभारी निरीक्षक रावेंद्र कुमार मिश्रा ने यह कहकर सभी को चेतावनी दी है कि जीआरपी थाने के समीप कोई ऑटो स्टैंड की जमीन निर्धारित नहीं है। ऐसे में सड़क के दोनों छोर पर ऑटो नहीं लगाया जाएगा।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 06, 2026, 10:08 IST
सड़क से खदेड़ने पर डीआरएम कार्यालय पहुंचे ऑटो चालकों ने की स्टैंड बनाने की मांग #SubahSamachar
