री नीट परीक्षा पर कड़ा पहरा: नोएडा के परीक्षा केंद्र पर सुबह से शुरू हुई एंट्री, हर गतिविधि पर प्रशासन की नजर
नोएडा। पेपर लीक विवाद के बाद रविवार को दोबारा आयोजित की जा रही री नीट यूजी परीक्षा को लेकर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। सेक्टर 12 स्थित राजकीय इंटर कॉलेज में सुबह 11 बजे से अभ्यर्थियों का प्रवेश शुरू हो गया। प्रवेश से पहले अभ्यर्थियों की सघन जांच की जा रही है। परीक्षा केंद्र के भीतर और बाहर पुलिस एवं सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की गई है। केंद्र के प्रत्येक प्रवेश द्वार और संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया गया है, ताकि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या अनियमितता न हो सके। प्रशासनिक अधिकारी भी परीक्षा केंद्र पर लगातार निगरानी बनाए हुए हैं और पूरी प्रक्रिया पर पैनी नजर रख रहे हैं।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 21, 2026, 09:18 IST
री नीट परीक्षा पर कड़ा पहरा: नोएडा के परीक्षा केंद्र पर सुबह से शुरू हुई एंट्री, हर गतिविधि पर प्रशासन की नजर #SubahSamachar
