अपर पुलिस अधीक्षक गोपीगंज थाने का किया निरीक्षण, VIDEO

अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल बृहस्पतिवार को गोपीगंज थाने का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान मालखाना, शस्त्रागार, लाकअप सहित कार्यालय का गहन निरीक्षण किया। एएसपी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस रजिस्टर, भूमि-भवन रजिस्टर और मालखाना रजिस्टर सहित सभी महत्वपूर्ण अभिलेखों की विस्तृत जांच किया। इस दौरान महिला हेल्प डेस्क की कार्यप्रणाली की भी समीक्षा करते हुए साफ सफाई पर विशेष बल दिया। अपराध रोकथाम को लेकर स्पष्ट दिशा-निर्देश देते हुए वाहन चोरी,लूट, नकबजनी समेत अन्य अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण रखने पर जोर दिया। महिलाओं से जुड़े अपराधों और तस्करी पर रोक लगाने के लिए सीमा क्षेत्रों पर नियमित सुरक्षा जांच के निर्देश भी दिए। एएसपी ने पैदल गश्त, वाहन चेकिंग और बैंकों की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने पर बल दिया। साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों की सतर्कता पूर्वक जांच करने और अधीनस्थ पुलिसकर्मियों के कुशल पर्यवेक्षण के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान थानाध्यक्ष शैलेश राय सहित अन्य अधिकारी और पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 20, 2025, 20:25 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


अपर पुलिस अधीक्षक गोपीगंज थाने का किया निरीक्षण, VIDEO #SubahSamachar