Amritsar: एक्सटॉर्शन मामले को लेकर एडीसीपी सिटी-2 ने दी जानकारी
थाना रंजीत एवेन्यू में दर्ज एक्सटॉर्शन (जबरन वसूली) के मामले को लेकर एडीसीपी सिटी-2 श्री सिरीवेनिला ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पुलिस को शिकायत मिलने के बाद मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है और आरोपियों की पहचान के लिए विभिन्न पहलुओं से जांच की जा रही है। एडीसीपी सिटी-2 ने कहा कि पुलिस इस मामले को गंभीरता से ले रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि शहर में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह सतर्क है और किसी भी तरह की आपराधिक गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि यदि किसी व्यक्ति को इस तरह की धमकी या जबरन वसूली की कॉल आती है तो तुरंत पुलिस को सूचित करें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 05, 2026, 16:36 IST
Amritsar: एक्सटॉर्शन मामले को लेकर एडीसीपी सिटी-2 ने दी जानकारी #SubahSamachar
