फरीदाबाद में अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर, देवांश ग्रीन गार्डन और वेंकट हॉल पर बड़ी कार्रवाई

फरीदाबाद जिले में अवैध निर्माणों और बिना अनुमति संचालित व्यावसायिक गतिविधियों के खिलाफ जिला नगर योजनाकार (डीटीपी) विभाग का अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में मंगलवार को कैली गांव के पास स्थित अवैध रूप से संचालित देवांश ग्रीन गार्डन और वेंकट हॉल पर विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए निर्माणों को ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी पुलिस बल मौके पर तैनात रहा। जानकारी के अनुसार दोनों परिसरों का संचालन लंबे समय से बिना आवश्यक विभागीय अनुमति के किया जा रहा था। विभाग ने पूर्व में भी दो से तीन बार इन परिसरों के खिलाफ तोड़फोड़ की कार्रवाई की थी, लेकिन इसके बावजूद संचालकों द्वारा दोबारा निर्माण कर व्यावसायिक गतिविधियां शुरू कर दी गई थीं। अधिकारियों ने बताया कि संबंधित संचालकों को कई बार नोटिस जारी कर अवैध निर्माण हटाने और गतिविधियां बंद करने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन नियमों की लगातार अनदेखी की गई।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 02, 2026, 14:00 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


फरीदाबाद में अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर, देवांश ग्रीन गार्डन और वेंकट हॉल पर बड़ी कार्रवाई #SubahSamachar