गैंगस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, VIDEO

कंदवा स्थानीय पुलिस ने शनिवार को गैंगस्टर एक्ट में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष कन्दवा प्रियंका सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर शनिवार को समय करीब 11.51 बजे तलाशपुर नहर पुलिया के पास से अभियुक्त को गिरफ्तार किया। अभियुक्त की पहचान आकाश यादव निवासी ग्राम रामपुर, थाना अदलहाट, जनपद मिर्जापुर (22 ) के रूप में हुई है। अभियुक्त थाना कन्दवा पर गैंगस्टर अधिनियम में वांछित चल रहा था। पुलिस के अनुसार अभियुक्त का आपराधिक इतिहास भी रहा है। उसके खिलाफ थाना कन्दवा में वर्ष 2025 में प्राथमिकी दर्ज है। गैंगस्टर एक्ट के मामले में भी उसके विरुद्ध कार्रवाई की गई थी। अभियुक्त को गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Dec 14, 2025, 12:17 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


गैंगस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, VIDEO #SubahSamachar