वीडियो वायरल होने के बाद मुठभेड़ में आरोपी नौशाद गिरफ्तार, महिला से की थी छेड़खानी

रादाबाद के मुगलपुरा थाना क्षेत्र में बुर्कानशी महिला से छेड़खानी का मामला सामने आने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। घायल हालत में पकड़े गए आरोपी को इलाज के बाद कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। गिरफ्तारी के दौरान आरोपी पुलिस के सामने गिड़गिड़ाता रहा और अपनी गलती मानते हुए दोबारा ऐसा न करने की बात कहता रहा। दरअसल, बुधवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ था। वीडियो में एक युवक गली से गुजर रही बुर्कानशी महिला के साथ छेड़खानी करता दिखाई दे रहा था। मामला सामने आते ही पुलिस ने गंभीरता दिखाते हुए जांच शुरू की और सबसे पहले पीड़ित महिला की पहचान कर उसे तलाशा।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 03, 2026, 15:32 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


वीडियो वायरल होने के बाद मुठभेड़ में आरोपी नौशाद गिरफ्तार, महिला से की थी छेड़खानी #SubahSamachar