Pilibhit: मकान पर कब्जे की कोशिश, युवक को घसीटकर घर से निकाला; सीसीटीवी कैमरे में कैद घटना

पीलीभीत के पूरनपुर में एक मकान पर कब्जे की कोशिश का मामला सामने आया है। पीड़ित कुलबीर सिंह ने पुलिस को तहरीर दी है। उन्होंने अपनी बहन और एक भाजपा नेता पर आरोप लगाया है। कुलबीर के अनुसार, रविवार शाम आठ-दस साथियों के साथ वे घर में घुस आए। उन्होंने कुलबीर पर हमला कर उसे घसीटकर बाहर निकाला। यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 20, 2026, 12:44 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


Pilibhit: मकान पर कब्जे की कोशिश, युवक को घसीटकर घर से निकाला; सीसीटीवी कैमरे में कैद घटना #SubahSamachar