अजनाला में भीषण सड़क हादसा, एक व्यक्ति की मौके पर मौत

अजनाला के चोगावां रोड पर शुक्रवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव मियादियां निवासी के रूप में हुई है, जो जिला तरनतारन के कस्बा हरीके पत्तन में पत्थर का काम करता था और काम से लौट रहा था। मिली जानकारी के अनुसार मृतक का भतीजा उसे लेने के लिए मोटरसाइकिल पर गया हुआ था। इसी दौरान तेज रफ्तार और लापरवाही से आ रहे ट्रक ने मोटरसाइकिल को साइड मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मृतक ट्रक के पहिए के नीचे आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि भतीजे ने बड़ी मुश्किल से अपनी जान बचाई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने ट्रक समेत चालक को गिरफ्तार कर लिया है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच जारी है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 05, 2026, 05:03 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


अजनाला में भीषण सड़क हादसा, एक व्यक्ति की मौके पर मौत #SubahSamachar