15 दिन की बच्ची के साथ महिला ने नहर में लगाई छलांग
पटियाला के राजपुरा में दिल दहला देने वाली घटना हुई है। राजपुर के गांव खेड़ी गंडियां के पास नरवाना ब्रांच नहर में एक महिला ने अपनी 15 दिन की दुधमुंही बच्ची के साथ छलांग लगा दी। जैसे ही लोगों ने महिला को नहर में छलांग लगाते देखा तो शोर मचाया। घटना के दौरान नहर के पास एक गोताखोर था, जो तुरंत महिला और बच्ची को बचाने के लिए पानी में कूद गया। किसी तरह महिला को बचा लिया गया, लेकिन मासूम बच्ची पानी के तेज बहाव में बह गई।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Dec 09, 2025, 20:03 IST
15 दिन की बच्ची के साथ महिला ने नहर में लगाई छलांग #SubahSamachar
