खजनी-सिकरीगंज मार्ग पर तहसील के पास गिरा पेड़, आवागमन ठप
खजनी-सिकरीगंज मार्ग पर तहसील से करीब 100 मीटर पहले सड़क पर पेड़ गिरने से आवागमन बाधित हो गया। दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई। सड़क पर पड़ा पेड़ राहगीरों और वाहन चालकों के लिए हादसे का कारण बन सकता है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से तत्काल पेड़ हटाकर यातायात सुचारु कराने की मांग की है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 16, 2026, 13:51 IST
खजनी-सिकरीगंज मार्ग पर तहसील के पास गिरा पेड़, आवागमन ठप #SubahSamachar
