रुद्रप्रयाग वन विभाग द्वारा तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित
वन प्रभाग के दक्षिणी जखोली रेंज में आरडीएफ योजना के तहत दरमोला ग्राम सभा में ग्रामीणों के लिए वन उपज से आजीविका संवर्धन हेतु एक तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यकाल 9 दिसंबर से 11 दिसंबर तक चलेगी। उप प्रभागीय वनाधिकारी डॉ. दिवाकर पन्त ने बताया कि इस पहल के तहत ग्रामीणों को पिरूल, छेंती, बांस और घास जैसी वन उपज का उपयोग करके राखी, सजावटी उत्पाद, कलाकृतियाँ, टोकरी, पेन होल्डर और फ्लावर पॉट जैसे विभिन्न उत्पाद बनाने का गहन प्रशिक्षण दिया गया। ग्रामीणों ने उत्साह व्यक्त करते हुए कहा कि यह प्रशिक्षण उन्हें आजीविका संवर्धन में मदद करेगा और पिरूल के उचित उपयोग से वनाग्नि की रोकथाम में भी सहायक होगा। अधिकारियों का मानना है कि चारधाम यात्रा के केंद्र बिंदु रुद्रप्रयाग में इन स्थानीय उत्पादों की बिक्री से आय अर्जन की उच्च संभावना है, जो रोजगार सृजन के साथ-साथ पर्यावरण सुरक्षा में भी महत्वपूर्ण योगदान देगी।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Dec 09, 2025, 17:44 IST
रुद्रप्रयाग वन विभाग द्वारा तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित #SubahSamachar
