रस्सी,प्लास्टिक के गोदाम में अचानक लगी आग, लाखों का सामान जलकर राख
कुशीनगर के पडरौना शहर के बीच रस्सी,प्लास्टिक के गोदाम में अचानक आग लग गई। इससे अफरा-तफरी मच गई। आस-पास के घरों में धुंंआ भरने से लोगों को घर से बाहर निकलना पड़ा। दो घंटे प्रयास के बाद फायर बिग्रेड ने आग पर काबू पाया। आगलगी की घटना में गोदाम में रखे करीब तीन लाख से अधिक का सामान जलने का अनुमान लगाया जा रहा है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 21, 2026, 14:05 IST
रस्सी,प्लास्टिक के गोदाम में अचानक लगी आग, लाखों का सामान जलकर राख #SubahSamachar
