भिवानी के लोहारू में खाटू श्याम भक्तों के लिए लगाया विशाल सेवा शिविर शिविर
फाल्गुन माह के पावन अवसर पर खाटू श्याम मंदिर में निशान चढ़ाने जा रहे पदयात्री भक्तों की सेवा के लिए लोहारू में पॉलिटेक्निकल कॉलेज के सामने विशाल सेवा शिविर का आयोजन किया गया है। यह शिविर श्रद्धा, सेवा और समर्पण की भावना से ओत-प्रोत होकर आयोजित किया गया है, जिसमें भक्तों के लिए खाने-पीने, ठहरने तथा प्राथमिक उपचार की समुचित व्यवस्था की गई है। शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि अजय झांझड़ा (ठेकेदार) द्वारा किया गया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में अमन सरपंच, दिलबाग दलाल, संदीप सैनी, विक्रम शर्मा, सूरजभान उपस्थित रहे। आयोजकों ने बताया कि सेवा शिविर लगातार 5 दिनों तक 24 घंटे संचालित रहेगा, ताकि दिन-रात पदयात्रा कर रहे भक्तों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। शिविर में स्वच्छ पेयजल, चाय, नाश्ता, भोजन, विश्राम स्थल, कंबल-बिस्तर की व्यवस्था के साथ-साथ प्राथमिक चिकित्सा सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है। इसके अतिरिक्त कंचन आई केयर द्वारा भक्तों की सेवा हेतु एंबुलेंस की निशुल्क सुविधा प्रदान की गई है, जिससे रास्ते में अस्वस्थ होने वाले श्रद्धालुओं को तुरंत चिकित्सकीय सहायता मिल सके। इस मौके पर रामप्रताप सैनी, सुभाष सैनी, अजय पार्षद, महेन्द्र शर्मा, डीपी सैनी,ईश्वर, संदीप, दीपक, रिंकू जांगिड़ सहित अनेक समाजसेवी और श्रद्धालु उपस्थित रहे तथा सेवा कार्य में सक्रिय भूमिका निभाई।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 20, 2026, 14:14 IST
भिवानी के लोहारू में खाटू श्याम भक्तों के लिए लगाया विशाल सेवा शिविर शिविर #SubahSamachar
