सोनीपत: भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर गन्नौर में निकली गई भव्य सनातनी यात्रा

भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर रविवार को गन्नौर में भव्य सनातनी यात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन भगवान परशुराम आश्रम बड़ी रोड पर युवा परशुराम परिवार गन्नौर की ओर से किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत हवन से हुई जिसके बाद शहर के प्रमुख मार्गों से शोभायात्रा निकाली गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने शिरकत की। जबकि वीरेंद्र बडौली, नवीन जयहिंद, ऋषभ कौशिक, मोनू राठधना, अंकित मुरथल सहित कई गणमान्य लोगों ने भी शिरकत की। कैबिनेट मंत्री डाॅ. अरविंद शर्मा ने कहा कि भगवान परशुराम का जीवन हमें धर्म की रक्षा और अन्याय के खिलाफ डटकर खड़े होने का संदेश देता है। युवाओं को उनके आदर्शों पर चलते हुए समाज में एकता, संस्कार और राष्ट्रभक्ति को मजबूत करना चाहिए। उन्होंने युवा परशुराम परिवार गन्नौर संस्था को 5 लाख रुपये देने की घोषणा की। शोभायात्रा रेहड़ा बस्ती, नगरपालिका रोड, रेलवे रोड, देवीलाल चौक और बादशाही रोड से होते हुए वापस मंदिर परिसर में पहुंची। यात्रा के दौरान भक्तिमय माहौल बना रहा और श्रद्धालु भगवान परशुराम के जयकारे लगाते नजर आए। रागिनी गायक रिंकू शर्मा ने भजनों के माध्यम से भगवान परशुराम का गुणगान कर श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 19, 2026, 18:43 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


सोनीपत: भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर गन्नौर में निकली गई भव्य सनातनी यात्रा #SubahSamachar