कोरबा में पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट, सीसीटीवी फुटेज आया सामने, देखें वीडियो

कोरबा कोतवाली इलाके के सीतामढ़ी इलाके में पुरानी रंजिश को लेकर विवाद के बाद करीब दर्जनों युवक मिलकर एक युवक की लाठी डंडा चेन हॉकी स्टिक रॉड से जमकर पिटाई कर दी। बचाव में आया एक और अन्य युवक के साथ अभद्रता व मारपीट की। हमले में एक युवक गंभीर रूप से चोटिल हो गया। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।बता दें कि, पूरी घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के सीतामढ़ी स्टेशन रोड शनी मंदिर पास घटी है. जहां राशन सामान लेने पहुंचे प्रकाश दास पर नशे में धुत्त करीब डेढ दर्जन युवको ने लाठी डंडा चेन हॉकी स्टिक रॉड से पिटाई कर दी। जानकारी अनुसार सीतामढ़ी पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस के पास दो युवकों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था इसके बाद मोती सागर पारा निवासी युवक नशे में धुत्त करीब डेढ दर्जन युवकों लेकर शनि मंदिर के पास पहुंचा और बिना पहचाने प्रकाश दास के साथ जमकर मारपीट करते हुए जानलेवा हमला कर दिया। प्रकाश दास की माने तो मारपीट करने वाले युवक का कहना है कि पुरानी रंजिश में वह भी शामिल था इसलिए उसकी पिटाई की है जबकि वो किसी की लड़ाई झगड़े में शामिल नहीं था। मारपीट करने वाले युवक हाथ में चूड़ा,राड और लात मुक्के से मारपीट कर रहे थे किसी तरह जान बचाकर दुकान के अंदर गया जहां युवक वहां भी अंदर घुस गए और मारपीट करने लगे उसे गंभीर चोंट आई है जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मारपीट लगभग 15 से 20 मिनट तक चलता रहा लेकिन इतने लोगों में किसी ने भी उसे रोकने की कोशिश नहीं की। मारपीट करने वाले सभी युवकों की हरकत दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इसकी शिकायत कोतवाली थाना पुलिस से की गई है जहां सीसीटीवी फुटेज के आधार पर युवकों की तलाश में पुलिस जुट गई है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Dec 09, 2025, 13:09 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


कोरबा में पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट, सीसीटीवी फुटेज आया सामने, देखें वीडियो #SubahSamachar