हनुमान चालीसा के वार्षिकोत्सव पर भक्ति संध्या का आयोजन, उत्कृष्ट योगदान देने वालों का हुआ सम्मान
हनुमान चालीसा के वार्षिकोत्सव पर अस्सी फीट रोड स्थित महाशिव काली माता मंदिर में मंगलवार को भक्ति संध्या का आयोजन हुआ। अयोध्या से पधारे आचार्य योगेश ने संगीतमयी सुंदरकांड की भावपूर्ण प्रस्तुतियां दीं। इस अवसर पर समाज सेवा, शिक्षा, संस्कृति एवं विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले व्यक्तियों को गौरव सम्मान दिए गए। शुभम द्विवेदी की पत्नी ऐशान्या द्विवेदी को राष्ट्रीय गौरव सम्मान, परमानंद शुक्ला, वृष मोहन सिंह को शिक्षा गौरव सम्मान, उमेश पालीवाल को समाज गौरव सम्मान और ज्ञानेश मिश्रा को व्यवसाय गौरव सम्मान दिया गया
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 11, 2025, 22:24 IST
हनुमान चालीसा के वार्षिकोत्सव पर भक्ति संध्या का आयोजन, उत्कृष्ट योगदान देने वालों का हुआ सम्मान #SubahSamachar
