भिवानी के लोहारू में ट्रेन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत, जीआरपी ने शुरू की जांच

लोहारू में पिलानी रोड स्थित लालगढ़ से सराय रोहिल्ला जाने वाली ट्रेन की चपेट में आने से करीब 28 वर्षीय जितेंद्र की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई शुरू कर दी। मिली जानकारी के अनुसार मृतक मूल रूप से गांव खानपुर, जिला कानपुर (उत्तर प्रदेश) का निवासी था। वह पिछले कई वर्षों से लोहारू स्थित गोपाल गौशाला में अपने परिवार सहित रह रहा था और वहीं नौकरी करता था। पारिवारिक जानकारी के अनुसार वह चार भाइयों और दो बहनों में से एक था तथा अविवाहित था। घटना के बाद मृतक के शव को लोहारू के उप नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में भिजवाया गया। जांच अधिकारी जीआरपी चौकी इंचार्ज राजकुमार द्वारा मामले की जांच की जा रही है। जांच अधिकारी राजकुमार ने बताया कि पुलिस द्वारा इस संबंध में इत्तेफाकिया मौत मामले की कार्रवाई की गई है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 05, 2026, 16:44 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


भिवानी के लोहारू में ट्रेन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत, जीआरपी ने शुरू की जांच #SubahSamachar