वाहनों के शोर शराबे, धूल से आबादी को बचाने के लिए बनेगा डेढ़ मीटर ऊंचा बैरियर
रेलवे ओवरब्रिज पर दौड़ने वाले वाहनों के शोर शराबे और धूल आदि से आस पास के लोगों को बचाने के लिए डेढ़ मीटर ऊंचा बैरियर लगाया जाएगा। इसका काम शुरू कर दिया गया हैै। ओवरब्रिज के दोनों तरफ इसकी लंबाई 438 मीटर रहेगी। बैरियर वाहनों की आवाज को सोख लेगा। नगर में दिल्ली-लखनऊ रेलवे लाइन पर ओवरब्रिज बना है। यह लक्ष्मी नगर, चौपला, सुल्तान नगर, अल्लीपुर भूड़, नाईपुरा आदि मोेहल्लों को इंदिरा चौक और नगर के बस्ती मोहल्लों से जोड़ता है। इसके अलावा बछरायूंं, धनौरा, बिजनौर आदि नगरों को आने जाने वाले वाहन भी इसी ओवरब्रिज से गुजरते हैं। ओवरब्रिज के दोनों तरफ घनी आबादी है। इसके ऊपर से गुजरने वाले वाहनों का शोर और धूल आदि से बसंत विहार, सैफी नगर, अतरपुरा, बैंक कॉलोनी के लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इस शोर से निजात दिलाने के लिए ओवरब्रिज पर दोनों तरफ डेढ़ मीटर ऊंचा बैरियर बनाने का काम शुरू कर दिया गया है। दोनों तरफ इसकी लंबाई 438-438 मीटर रहेगी। काम कर रहे कर्मचारियों ने बताया कि यह बैरियर वाहनों की आवाज को सोख लेगा। साथ ही ओवरब्रिज की धूल को आबादी की तरफ नहीं जाने देगा।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 16, 2026, 18:48 IST
वाहनों के शोर शराबे, धूल से आबादी को बचाने के लिए बनेगा डेढ़ मीटर ऊंचा बैरियर #SubahSamachar
