बैंड बाजे के साथ मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 83 जोड़ों ने रचाई शादी

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत सोमवार को घाटमपुर ब्लाक क्षेत्र के 30, नगर पालिका परिषद घाटमपुर से दो, भीतरगांव ब्लॉक से 28 तथा विधनू ब्लॉक क्षेत्र से 23 जोड़ों ने बैंड बाजों के साथ मंडपों में शादी रचाई। शादी समारोह का आयोजन नगर के कैप्टन सुखवासी सिंह स्मारक जनता महा विद्यालय में किया गया। समारोह में बैंड बाजों की धुनों के बीच अलग अलग मंडपों में जोड़े विवाह रचाने के लिए बैठाए गए थे। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में पहुंची विधायक सरोज कुरील ने ब्लॉक प्रमुख भीतरगांव अशोक सचान, ब्लॉक प्रमुख विधनू अरुण कुमार आदि के साथ मुख्यमंत्री सामूहिक योजना में शादी रचाने वाले जोड़ों को दहेज के साथ आशीर्वाद देकर विदाप किया। विधायक ने इस मौके पर कहा कि मुख्यमंत्री कमजोर तबके के लोगों का दर्द बखूबी जानते हैं। कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत एक लाख में 60 हजार सीधे दुल्हन के खाते में डाले जाने के साथ 25 हजार का दहेज व बाकी अन्य व्यवस्थाओं के लिए दिया जाता है। विवाह समारोह के आयोजन को सफल बनाने में जिला समाज कल्याण अधिकारी शिवम सागर के अलावा घाटमपुर ब्लॉक के खण्ड विकास अधिकारी आशीष मिश्रा, एडीओ पंचायत मुकेश यादव तथा भीतर गांव ब्लॉक के खण्ड विकास अधिकारी शिव नरेश राजपूत व एडीओ पंचायत मनोज उमराव, व एडीओ समाज कल्याण संजय गुप्ता व विधायक प्रतिनिधि मनीष तिवारी भी मौजूद रहे।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 16, 2026, 19:50 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


बैंड बाजे के साथ मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 83 जोड़ों ने रचाई शादी #SubahSamachar