पंजाब में नहर के पानी से सींची जा रही 76 लाख एकड़ जमीन, आप नेता बलतेज पन्नू का दावा
आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता बलतेज पन्नू ने कहा कि पंजाब में पहली बार 76 लाख एकड़ जमीन नहर के पानी से सींची जा रही है। दशकों बाद, मान सरकार की वजह से नहर के पानी का सही इस्तेमाल हुआ है। इस साल धान की बुआई पिछले वर्षों के मुकाबले बहुत अच्छी और शानदार हुई है। पन्नू ने कहा कि नहर का पानी मिलने से ग्राउंडवाटर लेवल को ऊपर उठाने में भी मदद मिली है। अब पिछली सरकारों को जवाब देना चाहिए कि पहले नहर का पानी कहां जाता था।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 26, 2026, 07:56 IST
पंजाब में नहर के पानी से सींची जा रही 76 लाख एकड़ जमीन, आप नेता बलतेज पन्नू का दावा #SubahSamachar
