पीडीडीयू जंक्शन पर 60 लाख रुपये बरामद,VIDEO
हावड़ा दिल्ली रूट पर अति व्यस्त पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पर आरपीएफ और जीआरपी की संयुक्त टीम ने बृहस्पतिवार की दोपहर में चेकिंग के दौरान एक युवक को 60 लाख से अधिक रुपए नकद के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी युवक आयुष राज बिहार के सासाराम का निवासी है, जो वाराणसी से पिट्ठू बैग में 500-500 नोटों के बंडल लेकर सासाराम जा रहा था। आरपीएफ इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार रावत ने बताया कि चेकिंग के दौरान पीडीडीयू जंक्शन के फुट ओवर ब्रिज पर आयुष राज को पकड़ा गया, जिसके बैग में 60 लाख कैश बरामद हुआ। आरोपी कोई दस्तावेज नहीं दिखा पाया और पूछताछ में बताया कि नोटों से भरा बैग उसके दोस्त पवन ने दिया था, जिसे सासाराम में किसी को सौंपना था। बरामद कैश को बिहार चुनाव के दौरान इस्तेमाल करना था। आयकर विभाग को सूचना दे दी गई है और बरामद कैश और आरोपी युवक को आयकर विभाग को सौंप दिया गया है। आगे की कार्रवाई आयकर विभाग की टीम करेगी।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 13, 2025, 14:53 IST
पीडीडीयू जंक्शन पर 60 लाख रुपये बरामद,VIDEO #SubahSamachar
