58 गर्भवती का जांच आठ उच्च जोखिम चिन्हित
भनवापुर ब्लाक क्षेत्र के सीएचसी सिरसिया में मंगलवार को पीएसएमए के तहत शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में उपस्थित चिकित्सकों के द्वारा क्षेत्र के 58 गर्भवती महिलाओं का जांच किया गया, जिससे आठ उच्च जोखिम के साथ ही नौ में खून की कमी पाई गई। अधीक्षक डॉ.शैलेंद्र मणि ओझा ने बताया कि गर्भावस्था के दौरान नियमित जांच व टीकाकरण जरूरी है, इससे समय से इलाज कर सुरक्षित प्रसव कराया जा सकता है। अधीक्षक ने बताया कि गर्भावस्था के दौरान मौसमी फल, पोषण युक्त आहार लें जिसमें पपीता को शामिल ना करें।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 25, 2026, 10:37 IST
58 गर्भवती का जांच आठ उच्च जोखिम चिन्हित #SubahSamachar
