Budaun News: सामूहिक विवाह समारोह में 317 जोड़ों ने थामा एक-दूसरे का हाथ, अव्यवस्थाओं से जूझे

बदायूं में समाज कल्याण विभाग की ओर से बृहस्पतिवार को शहर के इस्मालिया इंटर कॉलेज में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अव्यवस्थाएं हावी रही। 317 जोड़ों के विवाह के लिए आयोजित समारोह में अव्यवस्थाएं इस कदर हावी रहीं कि दूल्हा-दुल्हन और उनके परिजनों को घंटों धूप में लाइन लगाकर प्रमाणीकरण कराना पड़ा। खाने-पीने से लेकर बैठने तक हर व्यवस्था में खामियां सामने आईं। बायोमैट्रिक कराने के लिए भी जोड़ों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वहीं, कचहरी चौराहे से लेकर एमएफ हाईवे की तरफ रास्ते पर सुबह से शाम तक जाम लगा रहा। स्कूली बच्चों, अभिभावकों और राहगीरों को भारी परेशानी उठानी पड़ी। यहां तैनात यातायात पुलिस भी समस्या का समाधान कराने में फेल नजर आई। समारोह में 290 हिंदू और 27 मुस्लिम जोड़े, कुल मिलाकर 317 जोड़ों का विवाह एवं निकाह जनप्रतिनिधियों व जिला प्रशासन की उपस्थिति में संपन्न कराया गया। अतिथियों ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की इस महत्वाकांक्षी योजना को गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों के लिए अत्यंत उपयोगी बताया।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 27, 2025, 20:01 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


Budaun News: सामूहिक विवाह समारोह में 317 जोड़ों ने थामा एक-दूसरे का हाथ, अव्यवस्थाओं से जूझे #SubahSamachar