25 हजार का ईनामियां गिरफ्तार
कोतवाली पुलिस ने गोवध अधिनियम में 25 हजार के इनामिया को गिरफ्तार किया है। एएसपी सुशील कुमार सिंह ने बताया कि 14 मार्च को शिवनगर कालोनी निवासी महेंद्र कुमार ने तहरीर देकर कहा कि उनकी दो गाय को चोरी कर लिया गया है। जिस पर मुकदमा दर्ज हुआ। जिसमे पुलिस ने शनिवार को चार लोगों को गिरफ्तार किया। उसमे से अकबर पर पहले से कई केस चल रहे थे और उस पर 25 हजार का इनाम था। पुलिस ने उसे न्यायालय प्रस्तुत करते हुए जेल रवाना कर दिया।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 15, 2025, 16:37 IST
25 हजार का ईनामियां गिरफ्तार #SubahSamachar
