महेंद्रगढ़: कोथल कलां में सरकारी वन क्षेत्र से 200 हरे पेड़ काटे, ग्रामीणों ने की शिकायत

महेंद्रगढ़। ग्राम पंचायत कोथल कलां में सरकारी वन क्षेत्र से करीब 200 हरे पेड़ चोरी से काट दिए गए हैं। ग्रामीणों ने इस मामले में सरपंच और ठेकेदार पर मिलीभगत कर इस कार्य को अंजाम देने का आरोप लगाया है। अब ग्रामीणों ने इस संबंध में वन राजिक अधिकारी को शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीण संदीप कुमार ओमप्रकाश, जितेंद्र कुमार, अशोक कुमार, संजय कुमार, धर्मेंद्र, ओदुल, अमन, संदीप, विनोद, अनुकूल और विक्रम सिंह ने बताया कि 3 जुलाई को गांव के नदी क्षेत्र में हरे और सूखे पेड़ों की कटाई की गई है। उन्होंने उस दिन मौके पर जाकर देखा तो बड़ी संख्या में पेड़ काटे जा चुके थे। इसके बाद उन्होंने तुरंत 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया और कटी हुई लकड़ियों की तस्वीरें लीं। इसके बाद वन विभाग से कुलदीप गार्ड को बुलाया गया और उन्होंने भी मौके का मुआयना कर तस्वीरें लीं। ग्रामीणों का आरोप है कि जब उन्होंने पंचायत को इस बारे में सूचित किया तो पंचायत उन पर ही हावी हो गई। उनका आरोप है कि पेड़ों की कटाई सरपंच ने बिना अनुमति ठेकेदार से मिलकर की है और पर्यावरण को नुकसान पहुंचाया है। इस पर वन विभाग की टीम ने मौका मुआयना कर 54 पेड़ों की पहचान की है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 07, 2026, 17:35 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


महेंद्रगढ़: कोथल कलां में सरकारी वन क्षेत्र से 200 हरे पेड़ काटे, ग्रामीणों ने की शिकायत #SubahSamachar