सड़क पर खड़े 168 भारी वाहनों का चालान, 5.34 लाख लगाया जुर्माना, VIDEO
चंदासी कोयला मंडी के समीप सड़क पर वाहनों को पार्क किए जाने की शिकायत पर यातायात पुलिस ने शुक्रवार को अभियान चलाया। अभियान के दौरान कुल 168 वाहनों का चालान किया। इन पर 5. 34 लाख रुपये का जुर्माना लगाया। यातायात निरीक्षक सत्य प्रकाश यादव ने बताया कि चंदासी कोयला मंडी क्षेत्र में अक्सर नो-पार्किंग में खड़े वाहनों के कारण यातायात बाधित होने की शिकायतें मिल रही थी। इसे गंभीरता से लेते हुए यातायात पुलिस ने शुक्रवार को अभियान चलाया। कार्रवाई से पहले पुलिस टीम ने लाउडस्पीकर के माध्यम से वाहन स्वामियों और चालकों को सचेत किया गया कि वे अपने वाहन निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही खड़े करें। सड़क पर वाहन खड़ा करना न केवल कानूनन अपराध है, बल्कि इससे दुर्घटनाओं की आशंका भी बनी रहती है। बार-बार दी गई चेतावनी की अनदेखी करने वाले कई दर्जन भारी और हल्के वाहनों के विरुद्ध ई-चालान की कार्रवाई की गई।
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 09, 2026, 08:15 IST
सड़क पर खड़े 168 भारी वाहनों का चालान, 5.34 लाख लगाया जुर्माना, VIDEO #SubahSamachar
