सोनभद्र में 1554 ने छोड़ी नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा, फिर भी हर सीट पर 40 दावेदार; VIDEO

जवाहर नवोदय विद्यालय की कक्षा-6 में प्रवेश के लिए शनिवार को हुई प्रवेश परीक्षा में 3214 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। पंजीकृत विद्यार्थियों में 1554 ने परीक्षा छोड़ी। विद्यालय में कुल 80 सीटों पर प्रवेश होना है। इस लिहाज से हर सीट पर करीब 40 दावेदार है। परिणाम फरवरी तक घोषित होने की संभावना है। जिले के 14 केंद्रों पर प्रवेश परीक्षा को लेकर सुबह से ही परीक्षार्थियों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। दूरदराज से बच्चे अपने अभिभावकों के साथ केंद्र पर पहुंचे। वहां प्रवेश पत्र से मिलान के बाद परीक्षार्थियों को केंद्र में प्रवेश दिया गया। सुबह 11 बजे से दोपहर डेढ़ बजे तक चली परीक्षा में कुल 4768 छात्र-छात्रा पंजीकृत रहे। इसमें 2569 बालक और 2199 बालिकाएं थीं। इनमें से 3214 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए, जिनमें 1777 बालक और 1437 बालिकाएं रहीं। उपस्थिति का कुल प्रतिशत 67.4 रहा। रॉबर्ट्सगंज में राजा शारदा महेश इंटर कॉलेज और आदर्श इंटर कॉलेज में परीक्षा का केंद्र था। नवोदय विद्यालय बहुआर के प्राचार्य अंशुमान सिंह ने बताया कि छठवीं में कुल 80 विद्यार्थियों का चयन किया जाना है। इसमें से 75 प्रतिशत सीटें ग्रामीण क्षेत्र और 25 प्रतिशत सीटें शहरी क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए आरक्षित हैं। चयन प्रक्रिया में बालिकाओं के लिए 30 प्रतिशत आरक्षण है। सभी केंद्रों पर परीक्षा सकुशल संपन्न हुई है। उत्तर पुस्तिका को सील कर मूल्यांकन के लिए भेजा जा रहा है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Dec 14, 2025, 12:17 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


सोनभद्र में 1554 ने छोड़ी नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा, फिर भी हर सीट पर 40 दावेदार; VIDEO #SubahSamachar