मोगा में कार में मिली 15000 नशीली गोलियां, तीन आरोपी गिरफ्तार

नशे के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत मोगा पुलिस की सीआईए टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार सवार तीन युवकों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 15000 नशीली गोलियां बरामद की हैं। डीएसपी निहाल सिंह वाला अनवर आली ने बताया कि पुलिस टीम मोगा लुधियाना रोड पर गश्त कर रही थी। इसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि चंडीगढ़ नंबर सीएच-02-एए-9293 की कार में तीन युवक नशीली पदार्थ लेकर मोगा में बेचने के इरादे से आ रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने मोगा के गांव किल्ली चाहला बस स्टैंड के पास नाकाबंदी कर उक्त कार को रोका और तलाशी लेने पर नशीली गोलियां बरामद हुईं। आरोपी मोहम्मद अरशद निवासी उत्तर प्रदेश, आमान निवासी उत्तर प्रदेश, राम कुमार निवासी चंडीगढ़ को मौके पर काबू किया गया। आरोपियों के खिलाफ अजीतवाल थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अनुसार तीनों आरोपियों का कोई पिछला आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 20, 2025, 16:07 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


मोगा में कार में मिली 15000 नशीली गोलियां, तीन आरोपी गिरफ्तार #SubahSamachar