पीएसएमए शिविर में 118 महिलाओं का हुआ जांच 23 उच्च जोखिम वाली गर्भवती चिन्हित

भनवापुर ब्लाक क्षेत्र के सीएचसी सिरसिया में मंगलवार को पीएसएमए तहत शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में क्षेत्र के कुल 118 महिलाओं का जांच किया गया, जिसमें 23 उच्च जोखिम वाली गर्भवती चिन्हित की गई,व 38 में खून की कमी पाई गई। सभी महिलाओं को प्रसव पूर्व नियमित जांच,टीकाकरण, कराने के साथ ही संतुलित पोषण युक्त आहार लेने का सुझाव दिया गया। अधीक्षक सीएचसी सिरसिया डॉ.शैलेंद्र मणि ओझा ने बताया कि खून की कमी वाली गर्भवती महिलाओ को आयरन सुक्रोज चढ़ाया गया है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Dec 09, 2025, 17:35 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


पीएसएमए शिविर में 118 महिलाओं का हुआ जांच 23 उच्च जोखिम वाली गर्भवती चिन्हित #SubahSamachar