106 ने किया रक्तदान, संत निरंकारी मिशन ने किया आयोजन

संत निरंकारी सत्संग मिशन की तरफ से 25 महिलाओं समेत 106 लोगों ने अपनी इच्छा से रक्तदान किया। जिला अस्पताल से आई टीम ने रक्तदान कराया। रक्तदान करने वाले लोगों को आयोजकों ने प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि उनकी रक्त की एक बूंद किसी की जिंदगी बचा सकती है। रविवार को हाईवे किनारे स्थित सत्संग भवन पर रक्तदान करने के लिए मिशन से जुड़े 140 लोगों ने अपना पंजीकरण कराया। इनमें 25 महिलाएं भी शामिल थीं। जिला अस्पताल से आए डॉ.प्रमोद कुमार, शबनम यादव, सचिन कुमार शर्मा, ललित मौर्य, प्रीति, कनिका, कुंवरपाल सिंह ने रक्तदान कराया। सुबह 10.30 बजे से रक्तदान शुरू हुआ। 25 महिलाओं समेत 106 लोगों ने रक्तदान किया। मंडी धनौरा विधायक राजीव तरारा, पूर्व विधायक हरपाल सिंह, विपिन सागर ने रक्तदान शिविर में जाकर उन लोगों का उत्साहवर्धन किया, जो रक्तदान कर रहे थे। कहा कि रक्तदान करना सराहनीय कार्य है। एक बूंद से किसी की जिंदगी बच सकती है। इस मौके पर ब्रजपाल सरन, गुलशन कुमार पुरी, कुंवरपाल, राधेश्याम अरोड़ा, अमरदीप पुरी, गजरा, रचना मुखी, शिवानी गौतम, अनीता आदि सेवा दल सदस्य शामिल रहे।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Dec 14, 2025, 18:58 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


106 ने किया रक्तदान, संत निरंकारी मिशन ने किया आयोजन #SubahSamachar