Haridwar: बीसी खंडूड़ी को अंतिम विदाई: पंचतत्व में विलीन, सीएम धामी, उपराष्ट्रपति सहित राजनेताओं ने जताया शोक
मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी को नम आंखों से अंतिम विदाई दी गई। सीएम धामी,केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर सहित तमाम बड़े राजनेता खंडूड़ी को अंतिम विदाई देने हरिद्वारपहुंचे।उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएम मेजर जनरल बीसी खंडूड़ी (सेनि.) के निधन पर गहरा शोक प्रकट किया। उन्होंने कहा कि देश के विकास में उनका योगदान मील के पत्थर के रूप में बना रहेगा। उनके निधन से देश एक विशिष्ट सैनिक, सक्षम प्रशासक और असाधारण सत्यनिष्ठ वाले राजनेता को खो दिया है।केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी समेत कई नेताओं केहरिद्वार खड़खड़ी पहुंचने की सूचना है। उपराष्ट्रपति आज सुबहखंडूड़ी को श्रद्धांजलि देने उनके बसंत विहार स्थित घर पहुंचे। यहां उन्होंने उनके पार्थिव शरीर को श्रद्धांजलि दी।बीती 17 जनवरी को देहरादून आए उप राष्ट्रपति ने आवास पहुंचकर खंडूड़ी से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना था। इस दौरान उन्होंने लोकसभा में पूर्व सहकर्मी के रूप में अपने संबंधों को याद किया था।
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 20, 2026, 07:26 IST
Haridwar: बीसी खंडूड़ी को अंतिम विदाई: पंचतत्व में विलीन, सीएम धामी, उपराष्ट्रपति सहित राजनेताओं ने जताया शोक #CityStates #Dehradun #Uttarakhand #VicePresidentCpRadhakrishnan #BcKhanduri #BhuwanChandraKhanduri #DehradunNews #UttarakhandNews #SubahSamachar
