Venezuela earthquake LIVE: वेनेजुएला में भूकंप का एक और झटका, रिक्टर पैमाने पर 4.1 तीव्रता
दक्षिण अमेरिकी देश वेनेजुएला के मध्य क्षेत्र में शनिवार को 4.1 तीव्रता का एक और भूकंप का झटका (आफ्टरशॉक) महसूस किया गया। इस सप्ताह की शुरुआत में आए दो विनाशकारी भूकंपों के बाद पहले से डरे हुए लोगों में इस नए झटके से फिर चिंता बढ़ गई है। वेनेजुएला की भूकंप विज्ञान अनुसंधान संस्था ने बताया कि इस भूकंप का केंद्र ला गुआइरा शहर से लगभग 35 किलोमीटर पश्चिम में था। ला गुआइरा देश के मध्य तट पर स्थित एक प्रमुख बंदरगाह शहर है, जिसे बुधवार को आए दो शक्तिशाली भूकंपों में भारी नुकसान होने के बाद आपदा प्रभावित क्षेत्र घोषित किया गया है। एजेंसी के अनुसार, यह भूकंप जमीन से केवल पांच किलोमीटर की गहराई पर आया। कम गहराई पर आने वाले भूकंपों में जमीन ज्यादा हिलती है और इमारतों को नुकसान पहुंचने का खतरा भी अधिक रहता है। कराकास और आसपास के इलाकों में लोगों ने भूकंप के झटके महसूस किए। कई लोग डर के कारण तुरंत इमारतों से बाहर निकल आए। यह झटका ऐसे समय आया है, जब बुधवार को आए दो बड़े भूकंपों से कई इमारतें ढह गई थीं, भूस्खलन हुआ था और सैकड़ों लोगों की जान गई थी।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 28, 2026, 01:56 IST
Venezuela earthquake LIVE: वेनेजुएला में भूकंप का एक और झटका, रिक्टर पैमाने पर 4.1 तीव्रता #World #International #SubahSamachar
