Harda News: हाईवे किनारे मखमली घास व पौधरोपण शुरू, 47 किमी क्षेत्र में चल रहा कार्य

हरदा जिले में नेशनल हाईवे के दोनों किनारों पर प्राकृतिक सौंदर्य बढ़ाने और पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के उद्देश्य से मखमली घास और पौधरोपण का कार्य शुरू किया गया है। यह कार्य छोटी हरदा से नानशा तक कुल 47 किलोमीटर क्षेत्र में किया जा रहा है। घास और पौधरोपण का ठेका भोपाल की श्री जी कंपनी को दिया गया है। कंपनी गड्ढे खोदने, घास बिछाने और पौधे लगाने का कार्य कर रही है। फिलहाल इस कार्य में 16 मजदूर लगे हुए हैं। दिल्ली से मंगाई गई हैमखमली घास जानकारी के अनुसार, मखमली घास दिल्ली से मंगाई गई है और कुल 25 टन घास हाईवे किनारे बिछाई जा रही है। छायादार पौधे उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद से लाए गए हैं। यह कार्य अदानी ग्रुप द्वारा हाईवे की शोभा बढ़ाने के लिए कराया जा रहा है। कंपनी का दावा है कि बरसात के बाद सड़क के दोनों ओर घास और पेड़-पौधे पार्क जैसी सुंदरता देंगे, जिससे यात्रियों और पैदल चलने वालों को भी आनंद मिलेगा। ये भी पढ़ें: कोयला लदे ट्रेलर ने बाइक सवार दंपती को रौंदा, दोनों की मौके पर मौत मजदूरों की सुरक्षा को लेकर उठे सवाल विशेषज्ञों का कहना है कि इस कार्य से मिट्टी कटाव रोकने, ऑक्सीजन बढ़ाने और पर्यावरण सुधार में मदद मिलेगी। हालांकि, कार्यस्थल पर मजदूरों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल भी उठे हैं। मौके पर मजदूरों के हाथों में दस्ताने नहीं दिखे और घास को ट्रक से नीचे फेंकते हुए देखा गया। इस संबंध में श्री जी कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने कॉल रिसीव नहीं की। स्थानीय लोगों ने कार्य की गुणवत्ता, मजदूरों की सुरक्षा और निगरानी पर ध्यान देने की मांग की है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 06, 2026, 10:13 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Harda News: हाईवे किनारे मखमली घास व पौधरोपण शुरू, 47 किमी क्षेत्र में चल रहा कार्य #CityStates #Harda #HardaDistrict #NationalHighway #VelvetGrass #Plantation #NaturalBeauty #EnvironmentalBalance #ShriGCompany #SubahSamachar