Noida News: अब फर्राटा भरते हुए यमुना एक्सप्रेस-वे से बुलंदशहर जाएंगी गाड़ियां
फोटोरबूपुरा-झांझर रोड पर नहर के ऊपर पुल चौड़ीकरण का काम पूरा यमुना सिटी (संवाद)। यमुना एक्सप्रेस-वे से उतरकर रबूपुरा-झांझर रोड होते हुए बुलंदशहर जाने वालों का सफर अब आसान होने जा रहा है। रबूपुरा-झांझर रोड के चौड़ीकरण का काम लगभग पूरा हो चुका है। इस मार्ग के बीच से गुजरने वाली नहर पर बने पुल को भी चौड़ा कर दिया गया है, जिससे अब बड़े वाहन भी फर्राटा भरते हुए अपना सफर तय कर सकेंगे। फिल्म सिटी और मेडिकल डिवाइस पार्क से बेहतर कनेक्टिविटी के लिए इस रोड को 7 मीटर से 10 मीटर चाैड़ा कर दिया गया है। नहर पर बने पुल की चौड़ाई भी 10 मीटर कर दी गई है, जिससे बड़े वाहनों को भी दिक्कत नहीं होगी। पहले यह पुल लगभग 90 डिग्री के मोड़ पर था, जिससे गाड़ियों को परेशानी होती थी। यह मार्ग यमुना एक्सप्रेस-वे, रबूपुरा, झांझर और बुलंदशहर को जोड़ने वाले महत्वपूर्ण संपर्क मार्गों में से एक है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 05, 2026, 16:32 IST
Noida News: अब फर्राटा भरते हुए यमुना एक्सप्रेस-वे से बुलंदशहर जाएंगी गाड़ियां #VehiclesWillGoBulandshahrViaYamunaExpresswayAtSpeed #SubahSamachar
