Meerut News: टोल बचाने के लिए जुलेढ़ा से गुजर रहे वाहन, ग्रामीण परेशान

संवाद न्यूज एजेंसीसरधना। मेरठ-करनाल हाईवे पर सरूरपुर के गांव भूनी में स्थित टोल प्लाजा पर शुल्क बचाने के लिए बड़े वाहन गांव जुलेढ़ा से होकर गुजर रहे हैं। इस कारण ग्रामीणों को बड़ी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। गांव का मुख्य मार्ग भी क्षतिग्रस्त हो गया है। वहीं, भारी वाहनों से हादसे का खतरा बना रहता है। अधिवक्ता चंद्रकेतु त्यागी ने डीएम से शिकायत करते हुए भारी वाहनों के आवागमन पर रोक लगाने की मांग की है। त्यागी ने बताया कि करीब एक साल पहले ही गांव के मुख्य मार्ग का निर्माण हुआ था। भूनी टोल प्लाजा से बचने के चक्कर में भारी वाहन सरधना से होकर गुजरते हैं। जुल्हेड़ा गांव जाने वाला रास्ता मेरठ-करनाल हाईवे से जुड़ता है। टोल बचाने के लिए भारी वाहन चालक इस रोड का रुख करते हैं। इस कारण जुल्हेड़ा से रोजाना भारी वाहनों का आवागमन रहता है। भारी वाहनों से यह मार्ग फिर से क्षतिग्रस्त हो गया है। कई बार शिकायत करने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। अधिवक्ता ने डीएम से मामले की शिकायत करते हुए भारी वाहनों के आवागमन पर रोक लगाने की मांग की है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 08, 2026, 19:30 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Meerut News: टोल बचाने के लिए जुलेढ़ा से गुजर रहे वाहन, ग्रामीण परेशान #VehiclesPassingThroughJuledhaToSaveToll #VillagersUpset #SubahSamachar