Kangra News: सिद्धपुर में तीन घंटे तक रेंगते रहे वाहन

सड़क के दोनों ओर वाहनों की लगीं कतारें संवाद न्यूज एजेंसीसिद्धपुर (नोरबुलिंगा)। धर्मशाला-पालमपुर मुख्य सड़क पर सिद्धपुर में शनिवार को तीन घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही। सिद्धपुर से लेकर शिला चौक तक सुबह दस से दोपहर एक बजे तक वाहन रेंग-रेंगकर चलते रहे जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। जाम के कारण कर्मचारी भी कार्यालय देरी से पहुंचे। वीकेंड पर धर्मशाला घूमने पहुंचे पर्यटक भी जाम में फंसे रहे। दोपहर एक बजे के करीब स्थिति सामान्य हुई। जानकारी के अनुसार सिद्धपुर के एक स्कूल में पीटीए मीटिंग थी जिसके चलते काफी संख्या में अभिभावक वाहनों से स्कूल पहुंचे थे। स्कूल के पास ही खनियारा को जाने वाली सड़क में मरम्मत का कार्य चल रहा है जिस वजह से जाम की स्थिति उत्पन्न हुई। हालांकि, सिद्धपुर चौक पर ट्रैफिक कांस्टेबल की ड्यूटी लगाई थी लेकिन अधिक वाहनों के दबाव के कारण जाम लगा रहा। संवाद सिद्धपुर चौक पर लगा जाम। संवाद

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 06, 2026, 17:40 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Kangra News: सिद्धपुर में तीन घंटे तक रेंगते रहे वाहन #VehiclesKeptCrawlingForThreeHoursInSiddhpur #SubahSamachar