वाहन पंजीकरण फर्जीवाड़ा : बिलासपुर ट्रांसफर तीनों ट्रक हुए गायब, पुलिस ने जांच के लिए गठित कीं टीमें

पंजीकरण एवं लाइसेंसिंग प्राधिकरण (आरएलए) सोलन में हुए वाहन पंजीकरण फर्जीवाड़े में पुलिस की सामने एक और परेशानी खड़ी हो गई है। फर्जी तरीके से पंजीकृत हुए जिन ट्रकों की पुलिस जांच कर रही है, वह तीन ट्रक गायब हो गए हैं। पुलिस को न तो सोलन में उनका सुराग लगा है और न ही बिलासपुर के झंडूता में यह ट्रक मिले। जब से मामला पंजीकृत हुआ है, तब से पुलिस इन ट्रकों को ट्रेस कर रही है, लेकिन अभी तक कोई भी सुराग उनके हाथ नहीं लगा है। हालांकि, पुलिस को अंदेशा है कि उत्तर प्रदेश में ये ट्रक हो सकते हैं। मगर तब तक यह गुत्थी नहीं सुलझ पाएगी, जब तक फर्जी आईडी तैयार करने वालों का पता न चल सके। फिलहाल पुलिस की जांच टीम ट्रकों का पता लगा रही है। दूसरी ओर इस मामले की जांच में इसलिए भी परेशानी आ रही है कि जो फर्जी आईडी तैयार की गई थी, उसका मुख्य सर्वर दिल्ली में है। इसके आईपी एड्रेस कहां से बने थे, इसका पता किया जा रहा है। इसके लिए दिल्ली पुलिस से आईपी एड्रेस मांगे गए हैं। सभी एड्रेस मिलते ही पुलिस मुख्य आरोपी तक पहुंच जाएगी।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 19, 2026, 20:09 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




वाहन पंजीकरण फर्जीवाड़ा : बिलासपुर ट्रांसफर तीनों ट्रक हुए गायब, पुलिस ने जांच के लिए गठित कीं टीमें #CityStates #Shimla #VehicleRegistrationFraud #SubahSamachar